प्रत्युषा संग विकास ने अफेयर का किया था दावा, भड़की काम्या बोलीं- वो दूध पीता बच्चा नहीं है

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 01:42 PM (IST)

कुछ दिनों पहले बिग बाॅस फेम विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि वह दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं। कुछ लोगों का कारण उनका रिलेशन खराब हो गया था। ब्रेकअप के बाद प्रत्यूषा को उनके बाइसेक्सुअल होने का पता चला था। इस खुलासे के बाद प्रत्युषा के बाॅयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने विकास पर जमकर भड़ास निकाली थी। वहीं अब इस मामले पर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने प्रतिक्रिया दी है। 

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान काम्या ने कहा कि प्रत्युषा क्या सच है और क्या झूठ इसे बताने के लिए अब इस दुनिया में नहीं है। वो किसी के दावे की पुष्टि नहीं कर सकती। काम्या कहती हैं, 'अब विकास क्यों उसके बारे में बोल रहे हैं? उस लड़की की जिंदगी में क्या हुआ और क्या नहीं वो उसकी पर्सनल लाइफ थी। वो अब हमारे बीच नहीं है और किसी को भी हक नहीं है उसके बारे में बात करने का। मैंने विकास का पूरा इंटरव्यू नहीं देखा।' काम्या का कहना है कि विकास के खुलासे के बारे में उन्हें अपने एक दोस्त से पता चला है। 

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'मैं नहीं जानना चाहती कि उसने प्रत्युषा के बारे में सच लिखा है झूठ लिखा है या तारीफ की है। विकास कोई दूध पीता बच्चा नहीं है। उसे इस तरह लड़की का नाम नहीं लेना चाहिए था। हम उसके लिए लड़े हैं लेकिन विकास तो एक के बाद एक पन्ने खोल रहे हैं। उसने दूसरी लड़की का नाम नहीं लिया क्योंकि वो सच बताने के लिए ज़िंदा है। ये मुद्दा बेहद नाजुक है। इसलिए इस बारे में बात करने से पहले थोड़ा सोचें।'

बता दें एक इंटरव्यू में विकास ने कहा था कि वह प्रत्युषा बनर्जी और एक अन्य लड़की को डेट कर रहे थे। उस समय प्रत्युषा यह नहीं जानती थी कि वो बाइसेक्शुअल है। प्रत्युषा को मेरे बाइसेक्शुअल होने के बारे में तब पता चला जब हमारा ब्रेकअप हो गया था। हम बेहद कम समय के लिए साथ में थे। 

Content Writer

Bhawna sharma