काम्या के चेहरे पर चढ़ा हल्दी का रंग, तस्वीरें हुई इंटरनेट पर वायरल

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 12:00 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से गुरुद्वारे में सगाई की थी। काम्या अब दुल्हनियां बनने ही वाली है। अब तो उनके चेहरे पर हल्दी का रंग भी चढ़ गया है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। आइए आपको खास उत्सव की तस्वीरें दिखातें है। 

काम्या की तस्वीरों में अलग ही जादू है। उन्होंने लाइट येलो सिल्क सूट वियर किया है। जिसपर उन्होंने लंबे झुमके वियर किए है। अपने लुक को उन्होंने बहुत एलिगेंट रखा है। 

वहीं उनके परिवार के लोग और कई करीबी दोस्त उनके साथ हंसी-ठिठौली करते नजर आ रही है। यह सब देखकर हर कोई उन्हें इंटरनेट पर बधाई देते नजर आ रहे है। 

बतादें की 9 फरवरी को काम्या की प्रीवेडिंग सेरेमनी थी। जिसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत की रस्म अदा हुई है। आज यानी 10 फरवरी को वो शादी के बंधन में बंधने वाली है। काम्या के फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर है कि 11 को वो अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह ग्रैंड पार्टी दिल्ली में होगी। 

बता दें कि काम्या और शलभ एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे थे और अब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो काम्या ने अपने सीरियल से लंबी छुट्टी ली है। 

 

Photos Courtesy:Instagram 


 

Content Writer

shipra rana