भारतीय दुल्हनों में छाया कमरबंद का फैशन, यहां से लें लेटेस्ट आइडियाज

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 07:44 PM (IST)

ज्वैलरी या एक्सेसरीज के बिना दुल्हन का श्रृगांर अधूरा होता है। मांग टीका, नथ, चूड़ा, हार, पायल के साथ हैंड ज्वैलरी तक दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। बात अगर कमरबंध की हो तो इसके बिना भी दुल्हन का श्रृगांर अधूरा होता है। जहां कुछ लड़कियां हैवी कमरबंध पहनना पसंद करती हैं वहीं आजकल लाइटवेट कमरबंध भी दुल्हन की पसंद बनते जा रहे हैं। आजकल लड़कियों में साड़ी, लहंग, यहां तक कि इंडो-वैस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कमरबंध पहनने का ट्रैंड देखने को मिल रहा है। 

कमरबंध, जिसे तगड़ी, कनकती और कई नामों से जाना जाता है भारतीय दुल्हनों की खास पहचान है। पहले जहां सिर्फ साउथ इंडियन दुल्हन की इसे कैरी करती थी वहीं आजकल यह हर किसी की पसंद बने हुए हैं।

भारतीय दुल्हनें क्यों पहनती हैं कमरबंद?

मान्यता है कि कमरबंद वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए पहना जाता है, साथ ही यह वैवाहिक प्रतीक भी है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सोने से बने कमरबंध गर्भ से संबंधित रोगों से वैवाहित स्त्रियों की रक्षा करता है।

अगर आप भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो यहां हम आपको कमरबंध के कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाएंगे। इन्हें आप अपनी कम्फर्ट व लहंगे, साड़ी के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं।

टेंपल स्टाइल कमरबंध

एक कांजीवरम साड़ी पर डायमंड कमरबंध आपके लुक को भी शानदार बनाएगा। 

पर्ल से सजा हुआ यह कमरबंध आपके लुक को भी बहुत खूबसूरत दिखाएगा। 

 आप इस तरह पस्टेल ग्रीन शिमर लहंगे के साथ बेल्ट लगा सकती है। 

फ्लोरल कमरबंद

देवी की मूर्ति को स्वर्ण और बड़ी ही कलाकारी से सजाया गया है। यह मैटेलिक बेल्ट की तरह लगता है। इसे आप आराम से कैरी कर सकती है। 

Content Writer

Bhawna sharma