शत्रुघ्न सिन्हा से है कमला हैरिस का करीबी नाता, पोस्ट शेयर कर उठाया पर्दा

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 02:07 PM (IST)

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। वहीं भारत मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बन गई हैं। जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत के बाद उनके समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। वहीं कमला हैरिस की जीत से हिंदुस्तानी भी बेहद खुश हैं। क्योंकि कमला हैरिस का कनेक्शन भारत से है। इसी बीच बाॅलीलुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कमला हैरिस को लेकर एक खुलासा किया है। 

एक्टर ने बताया कि कमला हैरिस और उनके बीच करीबी रिश्ता है। शत्रुघ्न ने ट्वीट कर लिखा, 'भतीजी, जो बेटी की तरह है, मेरे बड़े भाई डॉ लखन सिन्हा की बेटी प्रीता सिन्हा। जो अपनी युवा टीम के साथ सबसे योग्य कमला हैरिस के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई हैं। भारत की पसंदीदा / भारतीयों के साथ राष्ट्रपति चुनाव गहराई से जुड़ा हुआ है। इस उत्कृष्ट मेगा जीत के लिए हमारी अपनी कमला और उसके लोगों को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करने के लिए हमारी बेटी, प्रीता भी यश की हकदार है! बहुत बढ़िया! भगवान भला करे!'

 

 

इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी भतीजी प्रीता और कमला हैरिस की एक तस्वीर भी शेयर की है।

गौरतलब है कि कमला हैरिस ने जीत के बाद लोगों को संबोधन करते हुए कहा था, 'लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष की जरूरत होती है। ये बलिदान मांगता है लेकिन बाद में खुशी और समृद्धि मिलती है। हमारे पास बेहतर भविष्य के निर्माण की शक्ति है।'

Content Writer

Bhawna sharma