नाग पंचमी 2020: राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी कालसर्प के दोष से मुक्ति

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 01:52 PM (IST)

कल यानि 25 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भारत के कई शहरों पर नागदेवता को दूध पिलाया व उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प व सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। मगर इस खास व पवित्र दिन पर राशि के अनुसार कुछ उपाय किए जाए तो दोषों से जल्दी छुटकारा मिलने के साथ भगवान की असीम कृपा मिलती है। तो चलिए जानते है कि राशि के अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए...

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को अपने कालसर्प के दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन बैल को जौ खिलानी चाहिए। 

वृषभ राशि 

इस राशि के लोगों को इस दिन किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाकर सफेद रंग की ध्वजा चढ़ानी चाहिए। इससे इनके समस्त दुखों का निवारण हो भगवान जी की कृपा मिलेगी। 

मिथुन राशि 

इन लोगों को कल यानि नाग पंचमी के दिन गाय को हरे मूंग की दाल अपने हाथों से खिलानी चाहिए। इससे समस्त दोषों से मुक्ति मिलने के साथ गऊ माता का आशीर्वाद मिलता है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों को दूध, घी, दही, गंगाजल और शहद से पंचामृत तैयार कर भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। उसके बाद भगवान शिव और नागदेवता की सच्चे मन से पूजा करनी चाहिए। इससे कालसर्प के दोष से मुक्ति मिलने के साथ भगवान शिव और नागदेवता की कृपा बनी रहेगी। 

सिंह राशि 

इस राशि के लोगों को मुट्ठीभर जौ को गौमूत्र से साफ कर उसे लाल कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे रखना चाहिए। ऐसा करने से इनकी कुंडली के सभी दोषों से जल्दी ही दूर हो जाएंगे।

कन्या  राशि 

कन्या राशि के जो लोग अपने कालसर्प दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं। उन्हें चांदी के नाग- नागिन एक का जोड़ा खरीदकर भगवान शिव के मंदिर में चढ़ाना चाहिए।  

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को भगवान शिव और नाग देलता का दूध के साथ अभिषेक करना शुभ होगा। इस उपाय को करने से कालसर्प के दोष से मुक्ति मिलने के साथ और भी कई लाभ मिलेगे। जीवन में सुख-शांति व समृद्धि का आगमन होगा। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोगों को अपने कालसर्प के प्रभाव को दूर करने के लिए कल के लिए पानी में गौमुत्र डालकर नहाना अच्छा होगा। इसके साथ ही इन्हें सपेरे से नाग और नागिन खरीदकर उसे जंगल में छोड़ना यानि सपेरे से मुक्त करना चाहिए। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों को अपना कालसर्प का दोष दूर करने के लिए नाग पंचमी के दिन नदी या बहते जल में जौ को बहाना चाहिए। साथ ही भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करते हुए उन्हें चंदन लगाना चाहिए। 

मकर राशि 

इस राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने के साथ रूद्र पाठ करना शुभफलदाई होगा। इससे कालसर्प के साथ अन्य दोषों से भी मुक्ति मिलती है। 

कुंभ राशि 

इन लोगों को नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के शिवलिंग स्वरूप का गंगाजल के साथ अभिषेक करना चाहिए। इससे उनके कष्ट दूर हो भगवान शिव और शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा। 

मीन राशि 

इस राशि के लोगों को आटे की गोलियां बना कर मछलियों को खिलानी चाहिए। इससे उनका कालसर्प दोष दूर हो भगवान बृहस्पति की असीम कृपा मिलेगी। 

Content Writer

neetu