दुर्गा पूजा पंडाल में खूब गपशप करती दिखी काजोल, लुक से ज्यादा एक्सप्रेशन्स की हुई चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 01:21 PM (IST)

देश में दुर्गा पूजा की धूम हो  बॉलीवुड सेलेब्स का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। कई सितारे नवरात्रि के त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं, जिसमें सबसे पहले नाम आता है  बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का जो हर साल इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं। इस बार भी वह दुर्गा पूजा पंडाल में बन-ठन कर पहुंची। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

यह सभी जानते हैं कि काजोल मां दुर्गा की भक्त हैं, वह हर साल दुर्गा पूजा के समय जगह-जगह लगे पांडालों का दर्शनों करने के लिए पहुंचती हैं।  इस बार  वह पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई। ऐसे में वह लोगों का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रही। 


बंगाली ब्यूटी का अंदाज बेहद पसंद किया जा रहा है। इस साड़ी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था और सिंपल बन बनाया था। साथ में प्यारी सी स्माइल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी। 


इस दौरान काजोल का लुक ही नहीं एक्सप्रेशन्स भी काफी चर्चा में रहे। वह पंडाल में मौजूद सभी लोगों से मिलती हुई अलग- अलग  एक्सप्रेशन्स दे रही थी। उनके  गपशप के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हाे रही है। 


अदाकारा दुर्गा पूजा की सभी रस्में भी निभाती दिखाई दी। हर बार की तरह इस बार भी काजोल ने अपने एथनिक लुक से लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस का कहना है कि वह साड़ी में बेहद प्यारी लगती हैं। 

Content Writer

vasudha