बिना मेकअप दुर्गा मां का आर्शीवाद लेने पहुंची काजोल,   ट्रेडिशनल गेटअप में दिखी  सुमोना चक्रवर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 03:16 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री नवरात्रि का त्योहार पूरे धूम धड़ाके से मना रही है। हर साल की तरह इस बार भी  बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में भगवती के दर्शन के लिए पहुंची। अपने  ट्रेडिशनल अंदाज से उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। 

मुंबई के सांता क्रूज रोज पर हीरावती बैंकट हॉल में दुर्गा पूजा के लिए पहुंची काजोल  गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने   गले में हैवी नेकलेस पहना हुआ था।  

 दुर्गा सप्तमी की पूजा करने सास वीणा देवगन के साथ पहुंची काजोल कुछ परेशान भी दिखाई दी। दरअसल वह हर साल अपनी मां तनुजा के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने आती है, लेकिन इस बार तबीयत ठीक ना हाेने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाई। 


सोशल मीडिया में काजोल की कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह दानपत्र में भी कुछ दान देती नजर आई। 


वहीं अजय देवगन की मां भी सिंपल लुक में नजर आई  । सास- बहू ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क भी पहना हुआ था। 

काजाेल के अलावा सुमोना चक्रवर्ती भी पूजा पंडाल में नजर आई। इस खास मौके पर उन्होंने दुर्गा माता से प्रार्थना की। 


सुमोना चक्रवर्ती यहां पर ट्रेडिशनल गेटअप में  पहुंची। उन्होंने  ​ब्लू कलर की साड़ी कैरी की थी, जिसमें उनका लुक सिंपल और Classy लग रहा था। 

Content Writer

vasudha