मॉडर्न अंदाज में काजोल और अजय ने बेटे युग को किया विश

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 01:22 PM (IST)

अजय देवगन और काजोल देवगन अक्सर इंटरनेट से दूर ही पाए गए है। उनकी पर्सनल लाइफ कुछ ज्यादा ही गुप्त है। उनकी जिंदगी में क्या हो रहा है यह सिर्फ उन्हें ही पता होता है। मगर उन्होंने इस बार सबको हैरान कर दिया है। दरअसल बात यह है कि उनके बेटे युग 9 साल के होने के मौके पर उनके माता-पिता का मॉडर्न विश करने का तरीका सबको चौंका चुका है। चलिए आपको पूरी खबर बताते है। 

आज के बच्चों की तरह काजोल ने पहले ही उनके बेटे की फोटो डाल कर यह लिखा कि 'बर्थडे वीक शुरू हो गया है' इससे पूरी दुनिया में खबर फैल गई कि युग का जन्मदिन आने वाला है। 

वहीँ अजय ने उनके और युग की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वो प्रशाद लेते हुए नजर आये। यह तस्वीर बहुत ही क्यूट है। यह तस्वीर गुरूद्वारे की है। 

 

फिर काजोल ने इंस्टाग्राम पर युग का एक पुराना Dubsmash वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि वो 3 साल की उम्र में भी अलग और टैलेंटेड थे और 9 साल में तो क्या कहने। वैसे तो स्टारकिड्स हमेशा से ही पॉपुलर है मगर अजय और काजोल की यह मॉडर्न विश हर कपल के लिए एक प्रेरणा ही साबित हो रहीं है। 

Content Writer

shipra rana