पहले बच्चे को लेकर बेहद खुश हैं काजल-गौतम, जन्म के दूसरे दिन ही नाम किया Announce

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 04:03 PM (IST)

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू के घर किलकारियां गूंज उठी हैं।  काजल ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, अपनी पहली संतान को लेकर वह और उनके पति बेहद खुश हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जन्म के दूसरे दिन ही उन्होंने अपने लाडले का नाम अन्नाउंस कर दिया है।  


किचलू ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की  पुष्टि की इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि लाडले का नाम क्या रखा गया है। काजल के पति ने अपने पोस्ट में लिखा- हमें बहुत खुशी हो रही है ये बताते हुए कि नील किचलू का जन्म हो गया है 19 अप्रैल 2022 को। हमारे दिल भरे हुए हैं और हम बहुत खुश हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

नील एक आयरिश नाम है। हिन्दू कल्चर के हिसाब से नील का मतलब होता है नीला रंग और एक अचीवर। काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने भी अपने भांजे के जन्म के बाद एक प्यारा सा नोट लिखा है। निशा ने अपनी बहन काजल और जीजा गौतम को बधाई देते हुए लिखा- बीती शाम बहुत ज्यादा परफेक्ट थी। हमने अपने प्रेशियस मंचकिन का वेलकम किया, जिसने हमारी दुनिया को पहले से भी बहुत ज्यादा खूबसूरत बना दिया है।

निशा ने आगे लिखा- सबसे प्यारी स्माइल और चमकती आंखें। उसके छोटे-छोटे हाथ-पैर। बहुत खूब काजल और गौतम। याद हो कि 'काजल ने अक्टूबर 2020 में बिजनेसमैन गौतम से शादी थी  और  इसी साल जनवरी में उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी।

 

Content Writer

vasudha