अनुष्का और प्रियंका से भी खास था काजल अग्रवाल का लहंगा, 1 महीने में किया गया तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 11:56 AM (IST)

काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी पंजाबी और कशमीरी रिति रिवाज से हुई है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में काजल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी का जोड़ा उनपर खूब खिल रहा है। हर कोई उनके ब्राइडल लहंगे की तारीफ कर रहा है। उनके ब्राइडल लहंगे ने तो प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के वेडिंग लहंगे को भी पीछे छोड़ दिया है। 

लहंगे को तैयार होने में लगा 1 महीने का समय

फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने काजल अग्रवाल के शादी के लहंगे को डिजाइन किया है। लहंगे के बेस लाल रंग के फैब्रिक का रखा गया है जिस पर कढ़ाई की गई है। काजल के ब्राइडल लहंगे को पूरी तरह हाथों से तैयार किया गया। जानकारी के मुताबिक इस लहंगे को तैयार होने में 1 महीने का वक्त लगा है। हर रोज 20 लोग इसे तैयार करने में जुटे हुए थे। इस हैंडमेड लहंगे पर बारीक जरदोजी वर्क भी किया गया है। इसके साथ ही लहंगे पर गोल्डन, सिल्वर और कलरफुल थ्रेड्स का इस्तेमाल करते हुए फ्लोरल डिजाइन बनाया गया है। मोतियों और राइन्सटोन से इस पर यूनीक टच दिया गया है। वहीं लहंगे के ब्लाउज को क्वीन ऐन नेकलाइन कट दिया गया। इसके दुपट्टे पर लहंगे से मैचिंग एम्ब्रॉइडरी की गई है।

स्पैशल डिजाइन किए गए ज्वेलरी और कलीरे 

काजल ने अपनी शादी में फेमस ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत के डिजाइन की ज्वेलरी पहनी थी। उनके चोकर नेकपीस, ईयररिंग्स, माथापट्टी हैंड क्राफ्टिड थे। जिस पर एम्रल्ड, पर्ल और पोल्की वर्क किया गया था। काजल के कलीरे मृणालिनी चन्द्रा ने डिजाइन किए थे।

दुल्हे की शेरवानी 

वहीं अगर बात करें काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू की तो उन्होंने अपनी शादी में अनीता डोंगरे की डिजाइन की ऑफ वाइट कलर की सिल्क की शेरवानी पहनी थी। शेरवानी पर गोल्डन ऐंड आइवरी थ्रेड्स से हैंड एम्ब्रॉइडरी की गई थी। डिजाइनर की ऑफिशल वेबसाइट पर यह शेरवानी 1,15,000 रुपये पर उपलब्ध है।

Content Writer

Bhawna sharma