शादी के दिन दिखना है एकदम फिट तो काजल की तरह फॉलो करें ये Diet

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 01:31 PM (IST)

अपनी शादी के दिन हर लड़की सुंदर और सबसे अलग दिखना चाहती है। मगर जरुरी नहीं कि सुंदर दिखने के लिए सिर्फ कपड़े और मेकअप पर ही ध्यान देना जरूरी नहीं है। चेहरे के साथ-साथ आपको अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। ऐसे में हेल्दी डाइट को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। आप चाहें तो बाॅलीवुड दीवा काजल अग्रवाल से ग्लोइंग स्किन और खुद को फिट रखने के टिप्स ले सकती हैं।

खाने से पहले जरूर खाएं सलाद 

काजल अग्रवाल के फिटनेस सीक्रेट में सलाद भी शामिल है। वह कहती हैं कि खाना खाने से पहले एक कटोरी सलाद जरूर खाएं। जिसमें सीजनल सब्जियां, फल, आदि शामिल हों। खाना खाने से पहले सलाद का सेवन करने से भूख भी कम लगती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। इसके अलावा हर रोज दहीं और पनीर का सेवन करने से इंसान हेल्दी रहता है। 

PunjabKesari

नैचुरल और हेल्दी डाइट 

काजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें नैचुरल चीजों पर काफी भरोसा है। वह खुद को फिट रखने के लिए दही, फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शादी से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जूस, नारियल पानी और  खूब सारा पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। 

योग भी है जरूरी

हर कोई जानता है कि योग शरीर के लिए कितना जरूरी है। काजल भी खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। सूर्य नमस्कार को काजल अपनी बॉडी के लिए सबसे बेस्ट मानती हैं। काजल कहती हैं कि शादी से 2-3 महीने पहले होने वाली दुल्हन को योग शुरू करना चाहिए। इससे वे तनाव से दूर रहेंगी। 

PunjabKesari

अलग-अलग एक्सरसाइज करें

काजल रोजाना अलग-अलग एक्सरसाइज करने के लिए कहती हैं। वह एक्सरसाइज के अलावा डांस को भी अपना फिटनेस सीक्रेट मानती हैं।

बालों के लिए बेस्ट नारियल तेल 

अपने बालों और त्वचा की खूबसूरती के लिए काजल नारियल तेल इस्तेमाल करती हैं। काजल का मानना है कि नारियल तेल से बालों में मालिश करने पर उन्हें गहराई तक पोषण मिलता है। नारियल तेल की पेट पर मसाज करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static