Gurpurab Special: घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 05:14 PM (IST)

गुरुद्वारे का स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद भला किसे पसंद नहीं होता। गेहूं के आटे, घी, चीनी और पानी के साथ बनाया जाने वाले कड़ा प्रसाद भारत के सबसे स्वादिष्ट प्रसाद व्यंजनों में से एक है। चलिए आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं...

सामग्री (4 सर्विंग) -

गेहूं का आटा - 80 ग्राम
घी - 110 ग्राम
चीनी - 110 ग्राम
पानी - 1,1/2 कप

विधिः

1. सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करके आटा भून लें। आटे को तब तक भूनें जब तक वो सुनहरा भूरा ना हो जाए। मगर, ध्यान रखें कि गैस को धीमा रखें नहीं तो आटा जल जाएगा।
2.जब आटा भून जाए तो उसमें चीनी मिलाएं।
3. फिर उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर हिलाते रहें, ताकि गांठें ना बनें। जब हलवा पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें।
4. लीजिए आपका कड़ा प्रसाद तैयार है। अब आप इसे भोग लगाकर सभी को बांट दें। आप चाहें तो इसमें काजू-बादाम मिला सकती हैं।

टिप्सः हलवे को और अधिक खुशबूदार बनाने के लिए आप इसमें कुछ केसर भी मिला सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput