प्रियंका को इस वजह से 'मिस इंडिया' नहीं बनने देना चाहता था एक ज्यूरी मेंबर !

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 03:15 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी बहुत पॉपुलर है। उन्होंने यह मुकाम अपनी काबलियत के दम पर पाया है। उनके शुरुआती करियर के बारे में बात करें तो आज से 10 साल पहले प्रियंका मिस इंडिया टाइटल के लिए वह ज्यूरी का पहले पसंद नहीं थी। इसका कारण प्रियंका का डार्क कॉम्प्लेक्शन था। 


इस बात का खुलासा असीम छाबड़ा की किताब   Priyanka Chopra The Incredible Story of A Global Bollywood Star में हुआ है। यह बात साल 2000 की है, इस बारे में असीम का कहना है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली है। बरेली की यह लड़की फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2000 में रनरअप रहीं। 

 
इस किताब में प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी और भी कई बातों का खुलासा किया गया है। साल 2000 में प्रदीप गुहा कांटेस्ट में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स के मेंटर में से एक थे। उन्होंने बताया कि उस समय ज्यूरी मेंबर के एक सदस्य ने प्रियंका के सांवले रंग को लेकर उसे मिस इंडिया बनाना सही नहीं लगा था। वहीं, अंत में जब प्रियंका का नाम फाइनल के लिए तय हुआ तो मैंने कहा कि डार्क कलर की कितनी साउथ स्टार सफल रही हैं। उसके कॉपलेक्शन पर क्यों सोचना। गुहा ने इस बात को कहा है, 'प्र‍ियंका काम में अपना 200 फीसदी देती है... वो कभी एक गलती को दोबारा नहीं दोहराती। मिस इंड‍िया कंटेस्ट के दौरान भी हर राउंड में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।'


मिस इंड‍िया कॉन्टेस्ट में इस दौरान जज पैनस में जूही चावला, शाहरुख खान, वहीदा रहमान, प्रोड्यूसर प्रितीश नंदी, पेंटर एंजॉली एला मेनन, अजहरुद्दीन,सुभाष चंद्र भी शामिल थे। 

 


 

Content Writer

Priya verma