बच्चे की बीमारियों का कारण बन सकता है Junk Food, पेरेंट्स खिलाने से पहले हो जाएं सतर्क

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 12:30 PM (IST)

बच्चे हैल्दी चीजों का खाना पसंद नहीं करते लेकिन अगर उन्हें जंक फूड खिलाया जाए तो वह कभी मना नहीं करते। व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण समय न मिल पाने के कारण माता-पिता भी बच्चे को जंक फूड ही खिला देते हैं। जिसके कारण यह फूड बच्चों की आदत ही बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों के लिए जंक फूड कितना हानिकारक हो सकता है। इसका सेवन करने से उनका शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित होते हैं। लगातार जंक फूड खाने से बच्चे मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि जंक फूड खाने से बच्चों को क्या-क्या नुकसान होते हैं...

सिरदर्द 

नियमित जंकफूड खाने से बच्चे सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट नामक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके बच्चे का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा यह आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। जंक फूड का सेवन करने से बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं। इसके अलावा बच्चों को सिरदर्द की समस्या भी होने लगती है। 

PunjabKesari

डायबिटीज का खतारा 

जंक फूड का आजकल काफी प्रमोशन भी हो रहा है जिसके कारण बच्चे इससे बहुत ही जल्दी प्रभावित होते हैं। बच्चे घर में खाना खाने के बजाय इन चीजों को खाना पसंद करते हैं। लेकिन जंक फूड में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। जिससे वह डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। 

मोटापा 

जंक फूड खाने से बच्चे मोटापे का शिकार भी होने लगते हैं। क्योंकि इनमें फैट की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। यह फैट मोटापा भी बढ़ता है और आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों का जन्म देता है। 

PunjabKesari

शरीर में होती है पोषक तत्वों की कमी 

ज्यादातर जंक फूड खाने से बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है जिसके कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर के कमजोर होने के कारण इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसमें मिलाए गए पदार्थ बच्चे के शरीर को लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 

दांत हो सकते हैं खराब 

जंक फूड का सेवन करने से बच्चों के दांत भी खराब होते हैं। उनके दांतों में सड़न पैदा हो सकती है। क्योंकि जंक फूड दांत के साथ चिपक जाते हैं जिसके कारण दांत खराब हो सकते हैं। इसके अलावा चॉकलेट, कैंडी, बिस्किट्स में भी शुगर काफी ज्यादा पाई जाती है जिससे बच्चों के दांत खराब होने लगते हैं। 

PunjabKesari

जंक फूड बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। आप उन्हें स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, फल और दालें खिला सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static