शाही तरीके से बनेगा जूनियर अंबानी का पहला जन्मदिन, मेहमानों के लिए इटली से बुलाया Chef

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 04:43 PM (IST)

कटरीना कैफ और विक्‍की कौशल की शादी को लेकर चारों तरफ मची धूमधाम के बीच एक ग्रैंड पार्टी होने जा रही है। यह पार्टी किसी की शादी की नहीं बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते के जन्मदिन की खुशी में की जा रही है।  आकाश और श्लोका अंबानी का बेटा पृथ्वी कल एक साल का हो जाएगा।

मुकेश अंबानी की बहू श्लोका ने  10 दिसंबर को  2020 को एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया था। अंबानी परिवार घर के सबसे छोटे सदस्य का नाम  'पृथ्वी आकाश अंबानी' रखा है। अब पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने खास तैयारियां की है। खबरों की मानें तो जन्मदिन पार्टी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। जिसमें बॉलीवुड  रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, पार्थ जिंदल और खेल जगत की हस्तियों में सचिन तेंदुलकर और ज़हीर खान का नाम शामिल हैं। 

चर्चा यह भी है कि सिंगर अरिजीत सिंह पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर खास  परफॉर्म देंगे।  इस समारोह का आयोजन जामनगर में होगा,  यहां विशेष पूजा के लिए  100 से ज़्यादा पुजारियों को भी न्यौता भेजा गया है। इस मौके पर अंबानी परिवार द्वारा 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाया जायेगा। इसके अलावा आस-पास के अनाथालयों को उपहार भी दिए जाएंगे। 


 कोरोना महामारी के चलते अंबानी परिवार आधिकारिक प्रोटोकॉल का पालन भी करेगा। उनकी  तरफ से जारी किय़े गए एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी मेहमानों का डबल टीकाकरण किया जाना जरूरी है।  मुंबई के बाहर से आने वाले सभी मेहमान 7  से लेकर 10 दिसंबर तक अपने हर दिन का आरटीपीसीआर टेस्‍ट रिपोर्ट शेयर करें। यह सिर्फ उन्‍हीं मेहमानों के लिए है, जो प्राइवेट जेट से जामनगर पहुंच रहे हैं। 

नोट में लिखा गया है कि 10 दिसंबर को मुंबई से जामनगर के लिए फ्लाइट की व्‍यवस्‍था की जाएगी। मेहमानों को इसके बाद 11 दिसंबर को वापसी की फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी। मेहमानों के पास जामनगर के गेस्‍ट हाउस में खुद को क्‍वॉरंटीन रखने की सुविधा भी उपलब्‍ध होगी। खबरों तो यह भी है कि इस नन्‍हें राजकुमार के लिए नीदरलैंड्स से ख‍िलौने मंगवाए हैं, जबकि इटली और थाईलैंड से इंटरनैशनल शेफ मेहमानों के लिए पकवान बनाएंगे।

Content Writer

vasudha