शादी की चर्चाओं के बीच जुबिन नौटियाल ने कबीर सिंह की एक्ट्रेस के साथ कर ली सीक्रेट सगाई!

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 12:14 PM (IST)

शादी की चर्चाओं के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के के जाने- माने सिंगर जुबिन नौटियाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में  नौटियाल एक्ट्रेस निकिता दत्ता को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उनकी सगाई की अफवाह फैल रही है। 


पिछले कुछ समय से यह खबरें सामने आ रही हैं कि जुबिन जल्द ही  शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके अपोजिट काम कर चुकी अभिनेत्री निकिता दास के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इन दोनों का अभी तक कोई रिक्शन सामने नहीं आया है। 


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में सिंगर  घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस को अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में निकिता मुस्कुराते हुए जुबिन को अंगूठी पहना रही है। 


इन तस्वीरों में जुबिन जहां ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं तो वहीं निकिता पिंक कलर के लहंगा-चोली में काफी खूबसूरत लग रही है। इन तस्वीरों में लोग अलग- अलग तरह के कमेंट  कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये जुबिन के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 


इससे पहले दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्टकी एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर में दोनों को एक प्यारा सा पोज़ देते हुए नजर आए।  इन  दोनों की पहली मुलाकात  'कबीर सिंह' के सेट पर हुई थी। 

Content Writer

vasudha