सलमान के साथ  पत्नी के अफेयर पर क्या कहना है...?भाग्यश्री के पति से जर्नलिस्ट ने पूछ लिया था ये सवाल

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 11:04 AM (IST)

सलमान खान  और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया को भले ही सालों हो गए हैं लेकिन आज भी यह जोड़ी खूब पसंद की जाती है। भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म से अपनी खूबसूरती एवं शालिनता से अच्छी खासी फैंस फालोइंग बना ली थी, वही सलमान की क्यूटनेस पर भी लोग फिदा हो गए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब चली थी, जिसका गहरा असर  एक्ट्रेस की जिंदगी पर पड़ा था। 


बताया जाता है कि मैंने प्यार किया के बाद सलमान खान और भाग्यश्री को कई फिल्में ऑफर हुई। सलमान ने तो इसके बाद एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों दी लेकिन भाग्यश्री ने शादी रचा ली और कुछ वक्त के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब  सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सलमान खान और उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठते थे और उस समय उनके पति का क्या रिएक्शन होता था। 


भाग्यश्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे अभिमन्यु को जन्म दिया ही था, तभी एक रिपोर्टर अस्पताल के कमरे में चली आई और सीधा उनके पति हिमालय दासन से  उनके और सलमान के अफेयर के बारे में पूछने लगी। उसने कहा- आपकी पत्नी के सलमान खान के साथ अफेयर की खबरें हैं और उन्होंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है, आपको कैसा लग रहा है?


भाग्यश्री बताती हैं कि-  "मैं उस जर्नलिस्ट की बातें सुन बिल्कुल शॉक्ड थी। मुझसे कभी किसी ने ऐसे बात नहीं की थी। उस जर्नलिस्ट ने ये बात मेरे बच्चे के जन्म के एक दिन बाद ही कही थी।  'मैंने प्यार किया' के दौरान किसी ने भी मेरे और सलमान के बारे में ऐसा नहीं सोचा था। सलमान इतने जेंटलमैन थे और कुछ भी नहीं था"। उन्होंने कहा- इससे पता चलता है कि कैसे सेलेब्रिटिश के बारे में गलत सूचना दी जाती है।


एक्ट्रेस आगे बताती है कि "मैं इस बात से इतनी खफा हो गई कि मैंने अपने घर पर फिल्मी मैगजीन मंगाना बंद कर दिया था। फिल्मी खबरें पढ़नी बंद कर दी थी। इसके बाद मैंने सिनेमाई दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया"। बता दें कि डेब्यू फिल्म से ही भाग्यश्री को काफी अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। हालांकि इस दौरान  भाग्यश्री  बिलकुल भी नही चाहती थी कि लोग उनका नाम सलमान के साथ जोड़े, वह  इन चीजों से काफी ज्यादा डरती थी। ऐसे में उन्होने अपने करियर को छोड़कर 1990 में हिमालय दासानी से शादी करने का फैसला किया था। 

Content Writer

vasudha