Butt Surgery से मशहूर मॉडल की मौत, जानिए क्यों खतरनाक है यह ट्रीटमेंट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 12:16 PM (IST)

आम लड़कियां हो या माॅडल सुंदर दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट और एक्सपेरिमेंट करती हैं। कई बार तो वह अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सारी हदें पार कर देती है। जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान गंवाकर चुकानी पढ़ती है। ऐसा ही कुछ अमेरिका की फेमस माॅडल और फैशन डिजाइनर जोसलिन केनो के साथ हुआ। बट-लिफ्टसर्जरी के कारण 29 साल की उम्र में जोसलिन का निधन हो गया है। 

सदमे में फैंस

जोसलिन के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। उन्हें किम कार्दशियन के नाम से भी पहचाना जाता था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार शोक जता रहे हैं। 

बट लिफ्ट सर्जरी से हुई मौत

बट लिफ्ट सर्जरी करवाने के लिए जोसलिन कोलंबिया पहुंची थी। मगर, उनकी बट लिफ्ट सर्जरी ठीक से नहीं होने की वजह से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद जोसलिन के फैंस ने महिला फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसी किसी भी तरह की सर्जरी ना करवाएं जिससे उनकी जान चली जाए। 

17 साल में की थी करियर की शुरूआत

जोसलिन ने अपने माॅडलिंग करियर की शुरूआत 17 साल की उम्र से की थी। उन्होंने कम उम्र में ही काफी नाम कमा लिया था। जोसलिन ने एक माॅडल थी और उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए कई बार सर्जरी करवाई थी। हालांकि फैंस अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि कोई बट-लिफ्ट सर्जरी से कैसे मर सकता है। 

कैसे होती है सर्जरी 

इस सर्जरी में महिलाओं के शरीर के एक हिस्से की अतिरिक्त चर्बी निकालकर उसे कूल्हों यानि बट में ट्रांसप्लांट किया जाता है। इससे कूल्हे बेहतर शेप में नजर आते हैं। अगर शरीर में चर्बी नहीं है तो सर्जन सिलिकॉन भरते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार सर्जरी करने वाले ट्रेंड और एक्सपर्ट होने जरूरी हैं अगर चर्बी को मांसपेशियों की टिश्यू और बट के निचले हिस्से में गहराई तक भरा जाए तो यह ख़तरनाक साबित होता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

सर्जरी के बाद दर्द के साथ उन्हें कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। उन्हें तीन हफ्तों तक सीधे बट के सहारे बैठने के लिए मना किया जाता है।

Content Writer

Bhawna sharma