पत्नी और बच्चों संग जॉन अब्राहम ने सेलिब्रेट किया Birthday, एक-दूसरे पर प्यार लुटाता दिखा कपल

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 06:09 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के फैंस और बी-टाउन सेलेब्स इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारी बधाई भेज रहे हैं। वहीं फैंस से मिल रहे प्यार को देखते हुए जाॅन अब्राहम ने उन्हें एक खास सरप्राइज दिया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी पत्नी प्रिया रुंचाल और डाॅग्स के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

जाॅन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर अपने दो डाॅग्स और पत्नी प्रिया रुंचाल के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस भी एक्टर की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

 

वैसे तो जाॅन अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों और मीडिया की नजरों से दूर ही रखते हैं। शायद ही कभी एक्टर ने किसी इंटरव्यू में अपनी पत्नी और शादी के बारे में बात की होगी। बता दें एक्टर साल 2013 में लॉस एंजेलिस में प्रिया संग शादी के बंधन में बंधे थे। शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। जॉन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचल से शादी करने की जानकारी फैंस को दी थी। 

एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा था, ''प्रिया इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। वह मीडिया की परवाह नहीं करती है, वह निजी इंसान है। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वह अपना काम शांति से करना पसंद करती है और मुझे ये काफी पसंद है।''

Content Writer

Bhawna sharma