एक ट्वीट से टूट गया था जॉन-बिपाशा का रिश्ता, वजह वो जो कपल्स में डिप्रेशन का बनती है कारण

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 05:16 PM (IST)

जब भी कोई महिला किसी रिश्ते में आती है तो वह उसको परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वह सपने में भी इस बात की कल्पना नहीं कर सकती कि उनका ब्रेकअप हो या दिल टूट जाए क्योंकि वह टूटे रिश्ते का बोझ सहन नहीं कर सकती। मगर फिर भी रिश्ता टूट जाए तो उसका असर उन पर साफ देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ हुआ था। टूटते रिश्ते ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया था। 

एक ट्वीट से टूट गया रिश्ता

बिपाशा बसु और एक्टर जाॅन अब्राहम के रिश्ते से हर कोई वाकिफ है। दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल परफेक्ट चल रही थी। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि 9 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके पीछे की वजह बना एक ट्वीट। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाॅन अब्राहम ने न्यू ईयर 2014 में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'इस साल सबकी जिंदगी में प्यार और बहुत सारी खुशियां आए। लव जाॅन और प्रिया अब्राहम।' जाॅन के किए इस ट्वीट से बिपाशा को पता चल गया कि एक्टर उनके साथ प्रिया को भी डेट कर रहे हैं। जिसके बाद बिपाशा ने जाॅन से रातों-रात ब्रेकअप कर लिया। 

 

'रिश्ते में दोस्ती भी नहीं रही' 

जाॅन से रिश्ता टूटने के बाद बिपाशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह अच्छा ब्रेकअप नहीं है। अब इस रिश्ते में दोस्ती भी नहीं रही। धोखा, बेवफाई, झूठ आमतौर पर देखने को मिलते हैं ऐसे में माफ करना मुश्किल है। बिपाशा ने कहा था, 'मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां विश्वसनीयता और ईमानदारी मायने रखती है। मेरे डीएनए में धोखा और बेईमानी बिल्कुल नहीं है।' 

बिपाशा ने बताया कि जाॅन की वजह से उन्होंने लोगों से मिलना तक बंद कर दिया था। वह अपना पूरा समय सिर्फ जाॅन को देती थीं।वह कहती हैं, 'मैंने फिल्में भी करनी बंद कर दी थी। जो भी मेरे साथ हुआ उसके लिए मैं खुद को दोषी मानती हूं। इस सदमे से निकलने में मुझे कई महीने लग गए थे।' 

हालांकि, यह हाल सिर्फ बिपाशा का नहीं था। अचानक ब्रेकअप होने से इंसान टूट जाता है। कुछ तो अपने टूटे रिश्ते का बोझ सह नहीं पाते। दिल टूटने के बाद उनके दिमाग में ईर्ष्या, उदासी, निराशा और क्रोध सारे अहसास एक साथ घूमने लगते हैं। इसकी वजह वह धीरे-धीरे डिप्रेशन की शिकार होने लगते हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma