ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा! इसका एक डंक कर देता है लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 05:30 PM (IST)

अपने आस-पास ग्रीनरी होना अच्छी बात मानी जाती है। इससे शुद्ध हवा आपके आस-पास रहती है।  यही वजह है कि पूरी दुनिया में पौधरोपण को इतना जोर दिया जाता है। पर आपने कभी ऐसे पौधे के बारे में सुना है जानलेवा है और मौत का कारण भी बन सकता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं उसके बारे में....

पुराने पौधों से हो गए थे बोर डेनिएल 

दरअसल ब्रिटेन में एक शख्स को पौधे लगाना पसंद है। वह अपने पुराने पौधों से ऊब गया तो उसने एक नया प्लांट लगाने का फैसला किया, पर खुले में रखने के बजाए उनको इस पौधे को पिंजरे में बंद करके रखना पड़ रहा है। वहीं पिंजरे पर भी 'खतरे' का निशान बनाना पड़ा है। डेलीमेल की रिपोर्ट की मानें तो पौधों के शौकीन डेनिएल एमलिन-जोन्स कुछ हटकर करने के चक्कर में  जिम्पाई-जिम्पाई का पौधा ले आए और उसे सावधानी से लगाने लगे। वो कुछ रोमांचक करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला किया और इसे वसंत के मौसम में लगाया।

पिंजरे में क्यों कैद है पौधा

डेनिएल के मुताबिक  जिम्पाई-जिम्पाई दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा  है।  इसे छूते ही इसका डंक गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का अहसास दिलाता है।  कहते हैं कि यह पौधा लोगों को इतना तड़पाता है कि अधिकतर को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है। यही वजह है कि इसे 'सुसाइड प्लांट' के नाम से भी जाना जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि छूने पर अगर इसका कांटा त्वचा में रह जाए तो यह पौधा एक साल तक परेशान कर सकता है।

कई लोग हो चुके हैं इस खुनी पौधे का शिकार

खबरें तो यहां तक हैं कि एक व्यक्ति ने इस पौधे का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में  किया था, इसके बाद वह दर्द से इतना परेशान हुआ कि उसने खुद को गोली मार ली। वहीं ऑक्सफोर्ड टीचर डेनिएल का भी ये ही कहना है। वो कहते हैं , 'अगर आप इसे छूते हैं तो यह सही नहीं होगा.'


 

Content Editor

Charanjeet Kaur