बोनी कपूर के परिवार परआया संकट, खुशी के कोरोना पॉजिटिव होते ही सभी हुए Home Quarantine

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 10:38 AM (IST)

कोरोना इस साल बॉलीवुड का पीछा छोड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। हाल ही के दिनों में एक के बाद एक बॉलीवुड हस्तियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही है। अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर के बाद अब बोनी कपूर के परिवार पर  फिर संकट मंडराने लगा  है।


बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद बोनी और जाह्नवी कपूर ने भी खुद को Home Quarantine कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है।  


 अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जाह्नवी और बोनी का टेस्ट निगेटिव है या नहीं। कुछ दिन पहले ही जान्हनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह थर्मामीटर लगाए नजर आ रही थी, इस दौरान खुशी भी उनके साथ थी। 

Content Writer

vasudha