शिखर पहाड़िया संग फैमिली ट्रिप पर निकलीं Jhanvi Kapoor तो यूजर हुए शॉक, बोले-'बाप के साथ ही बॉयफ्रेंड..'

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 04:10 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर का कई बॉलीवुड सितारों के साथ नाम जुड़ चुका है, जिसमें ईशान खट्टर से लेकर अक्षत रंजन का नाम भी शामिल है। हालांकि अब एक बार फिर जाह्नवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। शिखर और जाह्नवी अक्सर पार्टियों में सात स्पॉट होते हैं, केवल इतना ही नहीं शिखर कई बार जाह्नवी के फोटोज पर कमेंट करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही शिखर जाह्नवी और बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जाह्नवी अपने परिवार और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग फैमिली ट्रिप पर निकलीं हैं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर

इन तस्वीरों में जाह्नवी और शिखर एक-साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि शिखर पहाड़िया पैपराजी को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं। शिखर पहाड़िया कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। शिखर ने ब्लू कलर की स्वीट शर्ट पहनें और लोवर पहनें नजर आ रहे हैं। वहीं इन फोटोज में बोनी कपूर भी कार से निकलते हुए देखे जा सकते हैं। तस्वीरें में देखा जा सकता है कि बोनी, शिखर के साथ एयरपोर्ट में एंट्री करते हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

बहन खुशी भी साथ में आई नजर

इस फैमिली ट्रिप के लिए जाह्नवी कपूर की बहन खुशी भी कैजुअल लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ग्रे क्रॉप टॉप और ब्राउन पैंट्स पहने थे।

विदेश में होगा जाह्नवी का बर्थडे सेलिब्रेशन

रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर जाह्नवी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उनके परिवार संग फैमिली ट्रिप पर बाहर निकलें निकलें हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। वहीं जाह्नवी को अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फैमिली ट्रिप पर जाते देख लोग ने बड़े मजेदार रिएक्सन दिए। एक यूजर ने कहा, अरे, वो orry कहां गया?

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'बाप के साथ ही बॉयफ्रेंड को लेकर हनीमून में जाते हैं ये लोग'।

वहीं एक अन्य ने कहा, 'बोनी जी का दामाद बन के ही मानेगा'।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'जमाई बाबू भी जा रहे हैं'।

बता दें कि शिखर पहाड़िया एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। जाह्नवी संग उनकी तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur