Jewelry Trends : बढ़ रहा है पर्ल ज्वेलरी का क्रेज, हसीनाओं की तरह कैरी करें ये लेटेस्ट डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 11:08 AM (IST)

कौन सी लड़की नहीं चाहती कि वह शादी और पार्टी में सबसे खूबसूरत लगे। खूबसूरत और स्मार्ट दिखने के लिए ज्वेलरी का अहम रोल होता है। समय- समय के साथ ज्वेलरी का Trend बदलता जाता है। लेकिन पर्ल ज्वेलरी हमेशा से ही Trend में रही है। ये ज्वेलरी ट्रेंडी होने के साथ ही किसी भी ड्रेस के जिए परफेक्ट है। इसे आप लॉन्ग स्कर्ट, लॉन्ग ड्रेस, लहंगे या साड़ी किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस की यह पहली पसंद बन चुकी है, तो चलिए जानते हैं पर्ल ज्वेलरी में कौन सी हसीना लगी खूबसूरत


सबसे पहले बात करते हैं बात करते हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की, जिनकी अकसर पर्ल ज्वेलरी पहने देखा जाता है। सिल्क की साड़ी के साथ पर्ल चोकर नेकपीस पहनकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी।  स्टोन वर्क वाला नेकलेस पहनकर आप भी अलग खूबसूरत दिख सकती हैं।

दीपिका पादुकोण ने भी लेयर्ड पर्ल नेकलेस के साथ पिंक साड़ी  पहनकर खूब वाहवाही लूटी थी। उन्हे इंडियन लुक के साथ- साथ वेस्टर्न लुक में भी  पर्ल नेकलेस पहने देखा गया है और हर बार वह कामल की लगती है।


आप किसी भी पार्टी के लिए  रानी मुखर्जी की तरह मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस कैरी कर सकती हैं। रानी मुखर्जी ने अपने साड़ी लुक को खूबसूरत पर्क नेकलेस के साथ  कम्पलीट किया था, तो उनके लुक को रॉयल गना रहा था।


बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ड्रेसेज के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती हैं । ब्लैक कलर के डीप नेक गाउन के साथ पर्ल चोकर पहनकर सोनम ने एक बार फिर सभ को  impress कर दिया था।

अपनी अदाओं से लोगों में राज करने वाली मलाइका अरोड़ा भी  पर्ल नेकलेस पर भरोसा कर चुकी हैं।  रेड कलर फ्र‍िल गाउन के साथ उन्होंने पर्ल का नेकपीस कैरी किया  था, जिसमें उनका अंदाज बेहद  बिंदास और हॉट था। आप भी वेस्टर्न लुक के साथ पर्ल नेकलेस  कैरी कर सकती हैं।


बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी बता दिया है कि पर्ल ज्वेलरी हर आउटफिट के लिए बेस्ट है। व्हाइट और गोल्डन आउटफिट के साथ उन्होंने  पर्ल चोकर नेकलेस कैरी किया था, जो उनके लुक कोे काफी शानदार बना रहा था। इन सभी हसीनाओं से आप भी पर्ल ज्वैलरी कैरी करने के Tips ले सकती हैं।

 

Content Writer

vasudha