Budget 2019 ने दिया महिलाओं को बड़ा झटका, गहने हुए महंगे, पढ़िए पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 02:08 PM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए कुछ अलग से ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना देश का विकास नहीं हो सकता लेकिन बजट के दौरान उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया जिससे महिलाओं को गहरा झटका लगेगा। जी हां, महिलाएं जिस चीज की सबसे ज्यादा शौकीन होती है यानि की आभूषण वो महंगे हो गए है। बजट के मुताबिक, पहले सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी था जोकि अब बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया है। इसका मतलब सीमा शुल्क बढ़ने से आभूषणों की लागत बढ़ेगी और अब आपको आभूषणों पर 2.5 फीसदी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इसमें सोना, चांदी जैसे महंगे आभूषण शामिल हैं। 


महिलाओं के लिए हुए ये ऐलान

सरकार की महिला योजनाएं ‘नारी तू नारायणी' पर आधारित
महिला स्वयं सहायता समूहों का हर जिले में होगा गठन
जनधन योजना के तहत महिलाओं को 5000 रुपए तक का ओवरड्राफ्ट
मुद्रा स्कीम के तहत महिलाओं को 1 लाख रुपए तक का लोन
महिला उद्यमिता को सरकार ने बढ़ावा दिया
महिलाओं की स्थित सुधारने पर जोर  
महिला शक्तीकरण के लिए कमेटी बनेगी
महिला स्वयं-सहायता समूह (SHG) ब्याज में छूट


 

Content Writer

Priya dhir