Jersey की  एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी हुई कोरोना का शिकार, खुद को किया Isolate

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 02:20 PM (IST)

तीसारी लहर के ऐलान के बाद से ही कोरोना ने विराट रुप दिखाना शुरु कर दिया है। अब बालीवुड सीतारे भी इसके शिकंजे में फसते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद Jersey की ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने पोस्ट जारी कर अपनी सेहत की जानकारी दी।

नए साल के पहला दिन ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- उनमें कोरोना के हल्के लक्षण थे। उन्होंने टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया।  मृणाल ने बताया कि- अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं, डॉक्टर की सलाह के हिसाब से सारे प्रिकॉशन्स भी फॉलो कर रही हूं।  

ऐक्ट्रेस ने आगे लिखा- अगर आप में से कोई मेरे संपर्क में आया हो तो प्लीज अपना कोरोना टेस्ट करा लें, सभी सुरक्षित रहें। मृणाल ठाकुर  जल्द ही जर्सी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर दिखाई देंगे। 

'कुमकुम भाग्य' फेम मृणाल ठाकुर ने ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था और धूम मचा दी थी। इसके बाद वो लव सोनिया, बाटला हाउस, घोस्ट स्टोरीज, तूफान, धमाका जैसी बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer

vasudha