नैनी के लिए जेह और तैमूर ने शुरू किया नया रिवाज, सैफ- करीना को भी माननी पड़ी बेटों की बात

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 06:45 PM (IST)

यह तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। वैसे ताे आमतौर पर स्टार्स किड्स अपने पापा-मम्मी से ज्यादा  नैनी के साथ स्पॉट होते हैं, यह नैनी भी इन्हें संभालने के लिए लाखों रुपए लेती है। बाकी सेलेब्स की तरह करीना कपूर ने भी अपने बच्चे जेह और तैमूर को नैनी रखी हुई है, लेकिन इनके चक्कर में उन्हें अपने घर का रूल बदलना पड़ा था। 


हाल ही में करीना ने बताया कि उनके दोनों बेटों ने नैनी को लेकर परिवार में एक नया रिवाज शुरू किया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया उनके दोनों बेटों की नैनी परिवार के साथ बैठकर खाना खाती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार तैमूर ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया था जिसके चलते उन्हें घर का नियम बदलना पड़ा। 


करीना ने बताया कि उन्होंने सैफ ने यह फैसला उस दिन लिया, जब तैमूर ने पूछ लिया कि उसकी नैनी अलग टेबल पर बैठकर खाना क्यों खाती है। करीना के मुताबिक, यही सवाल छोटा बेटा जेह भी करने लगा था, जिसे सुनकर वह काफी शौक हो गए थे। इसके बाद उन्होंने डिसाइड किया कि उनकी नैनियां उनके साथ बैठे और वह सभी एक साथ खाना खाएं। वह कहती हैं कि-  मेरे दोनों बेटों की नैनी उनके साथ इसलिए खाती हैं क्योंकि हमने इसे ऐसे ही एड्रेस किया है।


करीना ने कहा कि अगर उनके बेटे खाना खा रहे हैं, और नैनी को भी भूख लगी है तो वो सब साथ में बैठकर खाना खाते हैं।' वह दोनों बच्चों की नैनी की तारीफ में कहती हैं कि- जब मैं काम कर रही होती हूं तो नैनी अपने बच्चों की तरह मेरे बेटों तैमूर और जेह का ख्याल रखती हैं। वो मेरे और सैफ जैसी रिसपेक्ट डिजर्व करती हैं। ज्यादातर समय हम सभी साथ होते हैं। वो हमारे साथ ट्रैवल भी करती हैं। वो जिस तरह मेरे बच्चों का ख्याल रखती हैं, मैं उसे नजरअंदाज नहीं कर सकती।

Content Writer

vasudha