सबसे प्यारा पल! जब लोग देख रहे थे मैच, तब जीवा पिता धोनी के लिए मांग रही थी दुआ

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 12:37 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अपनी क्यूटनेस और मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं। अपने पिता से ज्यादा वह लोगों की फेवरेट गन चुकी है। अब जीवा की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पापा के लिए दुआ मांगती नजर आ रही है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा वह जीवा की तारीफ करने से अपने आप को नहीं रोक पाया।

यह तस्वीर है आईपीएल 2021 की, जब  दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था। दुबई के स्टेडियम में  जीवा भी अपनी मम्मी साक्षी सिंह धोनी के साथ मैच देखने पहुंची थी। मैच के दौरान वह आंख बंद करते हुए हाथ जोड़े बैठी थी। सोशल मीडिया पर मासूम की तस्वीर वायरल हो गई, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

सीएसके के एक फैन ने जीवा की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- जीवा सीएसके की जीत के लिए लिए प्रार्थना कर रही है। सचमुच सबसे प्यारी चीज़, जो मैंने आज देखी! लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- सबसे शानदार मोमेंट यही था।  जीवा के साथ सुरैश रैना की बेटी ग्रेसिया भी  दिखाई दे रही है। 


बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की करारी हार हुई है. आखिरी ओवर तक पहुंचे मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को तीन विकेट से  हरा दिया है। भले ही जीवा की पिता के लिए मांगी गई दुबा कबूल नहीं हुई, लेकिन उनकी यह तस्वीर लोगों के दिल को जरूर छू गई। 


लॉकडाउन के दौरान जीवा ने अपने पिता के साथ रांची के फार्म पर बहुत सारा टाइम स्पेंड किया था। उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें वह पापा के संग बाइक पर धूमती, तो कभी उनके साथ सब्जी लगाती दिखाई दी थी। 
 

Content Writer

vasudha