कथावाचक जया किशोरी की सादगी के हैं सब कायल, पहले कॉन्सर्ट में लहंगे में लगी बला की खूबसूरत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 02:31 PM (IST)

नारी डेस्क: एक समय था जब भजन मुख्य रूप से मंदिरों, सामुदायिक समारोहों और आध्यात्मिक सभाओं में ही सुने जाते थे। रविवार की शाम मुंबई में उन्हें एक नया मंच मिला। NSCI के 'डोम' में जया किशोरी ने अपना पहला 'डिवाइन कॉन्सर्ट' पेश किया। सारेगामा लाइव और एपिटोम लाइव द्वारा तैयार किए गए इस कॉन्सर्ट में भक्ति संगीत की आत्मा को लाइव कॉन्सर्ट के बड़े पैमाने और ऊर्जा के साथ जोड़ा गया। लाइव संगीतकारों, शानदार विज़ुअल्स और बेहतरीन प्रोडक्शन के साथ, इस शाम ने जया किशोरी के उस विज़न को एक शानदार लाइव अनुभव में बदल दिया।

PunjabKesari
जया किशोरी ने 'डिवाइन कॉन्सर्ट' की कल्पना एक ऐसी जगह के तौर पर की थी जहां परिवार एक साथ आ सकें, रोज़मर्रा की ज़िंदगी की भागदौड़ से कुछ पल की राहत ले सकें और संगीत के ज़रिए आपस में जुड़ सकें। इस कॉन्सर्ट का मकसद भजनों को इस तरह से पेश करना था कि वे हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएं और साथ ही उनका आध्यात्मिक भाव भी बना रहे।इस इवेंट में कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।

PunjabKesari
परफॉर्मेंस जितनी शानदार थी, उतना  ही शानदार था जया किशोरी का लुक। वह इस खास मौके पर मरून कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई।  सिंपल सूट या अनारकली सेट छोड़कर इस बार उन्होंने पारंपरिक लहंगा चुना। हाथों में मेहंदी, जूलरी, हेयर, मेकअप तक उनका सब परफेक्ट लगा, इससे उनका लुक और  अट्रैक्टिव बन गया।   ट्रेडिशनल प्रिंटेड लहंगे के साथ गोल्डन मोटिफ्स के साथ चौड़ा सुनहरा बॉर्डर लुक को रॉयल टच दे रहा है। 

PunjabKesari
लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग मरून ब्लाउज पहना, जिस पर गोल्डन प्रिंट का बेहद ही खूबसूरत काम किया गया था। उन्होंने  मैचिंग दुपट्टे को साड़ी के ओपन पल्लू की तरह एक कंधे पर बेहद सलीके से ड्रेप कर लिया। माथे पर छोटी-सी बिंदी, कानों में झुमके और सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। उन्होंने हैवी मेकअप की जगह नेचुरल बेस और न्यूड लिप्स चुनें, ताकि आउटफिट और पर्सनालैटी दोनों उभरकर सामने आए।​
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static