जया एकादशी पर बन रहा है बेहद खास संयोग, इन 5 राशियों को होगा फायदा

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 04:22 PM (IST)

हिंदू धर्म में हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि बहुत शुभ मानी जाती है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णुजी की पूजा उपासना का खास महत्व बताया गया है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी मनाई जाती है। इस साल 20 फरवरी को जया एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने से और भगवान विष्णु जी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है और व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बार जया एकादशी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। एकादशी वाले दिन प्रीति योग, आद्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग बन रहा है। इसके अलावा जया एकादशी वाले दिन 20 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इससे मेष समेत कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होगा। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी लकी राशियां हैं जिनपर भगवान विष्णु कृपा बनाएंगे।  

वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जॉब में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। आय के कई स्त्रोत से धन लाभ होगा।

धनु राशि

नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए यह समय काफी शुभ है। पिछले निवेशों से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी का रास्ता आसान होगा

तुला राशि 

आप अपने परिजनों के साथ कई धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।  

मेष राशि 

मानसिक तनाव आपका दूर होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

सिंह राशि 

दोस्तों की मदद से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होगी। व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। 


 

Content Writer

palak