जल्द शादी कर सकते हैं शहजाद देओल, जैस्मिन ने ढूंढ ली उनकी दुल्हनिया!

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 12:18 PM (IST)

बिग बॉस 14 में जल्द फैंस को अब कुछ नए कंटेस्टेंट देखने को मिलने वाले है। शो की इस बार की थीम को देखें  तो जो कंटेस्टेंट कंफर्म नहीं थे उन्हें निकाल दिया गया है। शो से बाहर निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं सारा गुरपाल इसके बाद पंजाबी मुंडे शहजाद की भी इस शो से छुट्टी हो गई। 

एविक्शन से खुश नहीं शहजाद 

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शहजाद बेहद गुस्सा हैं। वह अपने एविक्शन को फेयर नहीं मान रहे हैं। वहीं इस बीच शहजाद की शादी की खबरें भी जोरों शोरों पर हैं। दरअसल खबरों की मानें तो शहजाद जल्द शादी कर सकते हैं। 

जैस्मिन भसीन ने ढूंढी शहजाद के सपनों की रानी 

शहजाद जिस के साथ शादी कर सकते हैं वह लड़की किसी और ने नहीं बल्कि बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन ने ढूंढी है। इस बात की जानकारी शहजाद ने खुद एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत करते हुए दी। शहजाद की मानें तो जैस्मिन भसीन उनकी बहन की तरह हैं। 

बातचीत में शहजाद आगे बताते हैं कि जिस लड़की के बारे में जैस्मिन बात कर रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि जैस्मिन की ही कजिन है और वह राजस्थान की हैं। देखा जाए तो शो में शहजाद की ज्यादा दोस्ती जैस्मिन और सारा संग देखने को मिली थी। अब देखना यह होगा कि क्या सच में शहजाद जल्द दूल्हे राजा बनेंगे। 

शहजाद ने साधा जान कुमार सानू पर निशाना 

इस शो से तो शहजाद बाहर हो चुके हैं लेकिन वह बाहर आते ही जमकर कंटेस्टेंट पर निशाना साध रहे हैं। कुमार सानू के बेटे जान पर निशाना साधते  हुए शहजाद ने उन्हें शो के लिए मिसफिट बता दिया। शहजाद की मानें तो जान अच्छे इंसान तो हैं लेकिन गेम की नेचर से वह ठीक नहीं खेल पा रहे हैं।

Content Writer

Janvi Bithal