गर्मियों में जरूर देखने जाएं जापान के 7 शहर

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 01:12 PM (IST)

गर्मियों में छुट्टियों का मजा किसी खूबसूरत जगह में लिया, जो बात ही कुछ अलग है। अक्सर लोग छुट्टियों में अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे होते हैं, जहां खूब सारी मस्ती के साथ सुकून भरे पल बिता सकें। अगर आप भी इस गर्मी किसी नई जगह पर घूमने जाना चाहते है तो इस बार जापान को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करे। जापान में आपको कई खूबसूरत जगहों के साथ आर्केटेक्चर के भी बढ़िए नमूने देखने को मिलेंगे। इसके अलावा जापान ठंडा होने के साथ-साथ काफी साफ-सुथरा देश भी है। वैसे तो जापान में देखने लायक बहुत सी जगहे है लेकिन आज हम आपको कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमकर आपकी खुशी दोगुणा बढ़ जाएंगी। 

 

1. तोदैइजी टेम्पल


यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत है जो सुंदर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है। इसके अलावा यह मंदिर सबसे बड़े कांस्य बुद्घ प्रतिमा के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 

 

2. गोकुदेनी मंकी पार्क
यह स्प्रिंग एरिया बर्फ से लदा होता है। सर्दियों के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए यह बर्फ वरदान साबित होती है। यहां बंदर हॉट स्प्रिंग्स में बैठते हैं। यह पार्क हिमपात में गर्म रहने के अलावा बंदरों की बड़ी आबादी के लिए भी मशहूर है। 

 

3. माउंट फिजी


यह जापान की सबसे खूबसूरत जगह है। जापान का सबसे ऊंचा पर्वत टूरिस्टों के आकर्षण का पहला जरिया है। लोग यहां कुदरती खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से आते है।

 

4. गोल्डन पवेलियन


द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन क्योटो का बहुत मशहूर मंदिर है। स्वर्ण मंडप को सोने की पत्ती में कवर किया गया है, इस पर जब लाइट पड़ती है तब तालाब में सोने के महल जैसा प्रतिबिंब नजर आता है।

 

5. डिजनीलैंड, टोक्यो


यहां पर डिज्नी सी में आप स्विमिंग और बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते है। यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट , फेमस डिज्नी परेड का नजारा आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। 

 

6. हाइम जी कैसल


यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए मशहूर है। इस किले का डिज़ाइन कुछ कारणों से बार- बार बदला रहा है। 

 

7. टोक्यो टावर 

इस टावर का डिजाइन एफिल टॉवर से प्रेरित है। टूरिस्टों के लिए यह जगह काफी फेमस है। इस टावर पर आराम से चढ़ा जा सकता है और ऊपर से जापान के टोक्यो का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। 

Punjab Kesari