नारी सशक्तिकरण के लिए जापान की पहल, इस Airlines ने पहली बार नियुक्त की महिला अध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 05:27 PM (IST)

पूरी दुनिया में इस समय महिलाएं पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सफलता की नई ऊंचाइयां छूते हुए इतिहास बना रही हैं। वहीं जापान में भी अब एक महिला ने इतिहास बनाया है। दरअसल, Japan Airlines (JAL) ने कॉर्पोरेट जगत में लैंगिक असमानता को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहली बार एक महिला Mitsuko Tottori को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। टोटोरी एक वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी ( senior managing executive officer ) हैं जिन्होंने साल 1985 में JAL को ज्वाइन किया था। अब वो 1 अप्रैल से इस नए पद को संभालेंगी।

 लौंगिक विविधता को बढ़ाने के लिए जापान एयरलाइन्स ने उठाया कदम

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब जापानी कंपानियां लौंगिक विविधता (gender diversity ) को बढ़ाने और देश में पर्याप्त लिंग वेतन अंतर (gender pay gap) को संबोधित करने के लिए जांच के दायरे में हैं जो कि 7 देशों के समूह में सबसे ज्यादा है। जापान में लोग कार्यस्थल पर लैंगिक असमानताओं से जूझ रहे है। ऐसे में टोटोरी की पदोन्नति को एक उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। चूँकि वह इसमें अब एक लीडरशिप की भूमिका को निभा रही हैं तो टोटोरी ने आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति करियर में चुनौतियों का सामना करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रेरित करेगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब JAL का लक्ष्य महामारी के प्रभाव से उबरना है और पर्यटन को एक बार फिर से बढ़ावा देना है।

बता दें कि हाल ही के सालों में, जापान लैंगिक अंतर को निपटाने के लिए दबाव का सामना कर रहा है, और जेएएल (JAL ) इसी को लेकर जरूरी कदम उठ रहा है। टोटोरी के अध्यक्ष पद पर पदोन्नत होने से ज्यादातर महिलाओं को organization के अंदर और बाहर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

Content Editor

Charanjeet Kaur