Jannat- Faisu के रिश्ते में आई दरार, एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को किया Unfollow
punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 12:33 PM (IST)

नारी डेस्क: हाल ही में खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख के रिश्ते में दरार आ सकती है। जन्नत ने इंस्टाग्राम पर फैजल को अनफॉलो कर दिया है, और इसके बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। इससे अब इंडस्ट्री में ये अफवाहें तेज हो गई हैं कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो सकता है। आइए जानते हैं कि जन्नत ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है और इस खबर का असर फैंस पर कैसे पड़ा है।
जन्नत ने फैजल को किया अनफॉलो
जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर फैजल शेख को अनफॉलो करने के बाद कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी डाला। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जो है उसे अपनाओ, जो जा चुका है उसे जाने दो और जो होगा उस पर भरोसा रखो।" यह पोस्ट कई लोगों ने ब्रेकअप से जोड़कर देखा है, और अब लोग इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या सच में दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है।
क्या लंबे समय से डेट कर रहे थे जन्नत और फैजल?
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जन्नत और फैजल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में फैजल सेलेब्रिटी मास्टरशेफ शो में दिखाई दिए थे। इस शो के एक एपिसोड में फराह खान ने कहा था कि वह फैजल की शादी इस साल करवाएंगी और जन्नत की सैर भी कराएंगी। इस बयान ने दोनों के रिश्ते को लेकर और भी चर्चाएं शुरू कर दीं।
दोनों का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा
जन्नत और फैजल ने कभी भी अपनी डेटिंग की खबरों पर सीधे तौर पर बयान नहीं दिया। हालांकि, दोनों को कई बार साथ में वीडियो बनाते हुए और एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते हुए देखा गया है। दोनों के फैंस भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे। अब जब रिश्ते में आई दरार की खबरें सामने आई हैं, तो फैंस काफी निराश हैं और इस बारे में ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़े: बेटे की मौत के बाद Chatori Rajani का बुरा हाल, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हुई इमोशनल
फैंस के रिएक्शन
जैसे ही यह खबर फैसल हुई कि जन्नत ने फैजल को अनफॉलो कर दिया है और उनकी क्रिप्टिक पोस्ट आई है, फैंस हैरान रह गए। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अभी भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या सच में उनके रिश्ते में कोई समस्या है या यह बस अफवाह है।
इस समय, दोनों की तरफ से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस वजह से फैंस को इस खबर पर पूरी तरह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।