Festive Celebration: जन्माष्टमी के मौके पर घर पर बनाएं खूबसूरत रंगोली

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 01:10 PM (IST)

जन्माष्टमी का तैयारियां पूरे देश में जोरों-शोरों से की जाती है। इस दिन लोग अपने घर में छप्पन भोग बनाने के साथ-साथ सजावट का भी खास ख्याल रखते हैं। बाल कृष्ण के झूले के साथ लोग अपने घर को भी फूलों और लाइट्स से सजाते हैं। आपकी इस सजावट में चार-चांद लगाने का काम करती हैं रंगोली। खूबसूरत डिजाइन्स से बनी हुई रंगोली आपकी जन्माष्टमी डैकोरेशन को कंपीलट लुक देती है। आज हम आपको रंगोली से अपना घर और मंदिर सजाने के कुछ आइडियाज दे रहे हैं, जोकि आपके घर की शोभा भी बढ़ा देंगे।

कान्हा के जन्मदिन पर आप इस तरह की रंगोली से भी अपने घर को सजा सकते हैं। सजीले रंगों से बनी श्री कृष्ण की यह रंगोली सभी को खूब पसंद भी आएगी।

नटखट माखनचोर की यह रंगोली बहुत ही अच्छी लगेगी। बाल गोपाल के नटखट रूप में बनी यह रंगोली आपके घर में चार चांद लगा देगी।

श्री कृष्ण जी राधा जी से बहुत प्यार करते थे। ऐसे में यह रंगोली डिजाइन न सिर्फ उनके प्यार को दर्शाएगा बल्कि इससे आपके घर की शोभा भी बढ़ेगी।

कान्हा की दही-हांडी से सजी रंगोली बढ़ाएगी त्योहार का मजा।


जन्माष्टमी पर घर की सजावट के लिए आप सिपंल रंगोली डिजाइन्स भी चूज कर सकते हैं।


जन्माष्टमी पर घर पर रंगोली बनाने के लिए आप इस तरह के यूनिक और डिफरेंट डिजाइन्स भी चूज कर सकते हैं।


Content Writer

Anjali Rajput