रैंप पर  जाह्नवी कपूर ने बिखेरा खूबसूरती का जादू, शिमरी ब्लू लहंगे में देखते ही रह गए फैंस

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 01:30 PM (IST)

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) द्वारा आयोजित इंडिया कॉउचर वीक के ही चर्चे इन दिनों चल रहे हैं। इस दौरान रैंप पर सेलेब्स का एक से बढ़कर एक लुक जो देखने को मिल रहा है। इस बार सब पर भारी पड़ी अदाकारा जाह्नवी कपूर, उन्होंने अपने लुक और कॉन्फिडेंस से सभी को अपना दिवाना बना दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनी जाह्नवी ने जैसे ही रैंप पर कदम रखा लोग उन्हें देखते ही रह गए। अपने इस अंदाज से उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह किसी से भी कम नहीं है।


 नीले रंग के शिमरी लहंगे में में जाहन्वी की खूबसूरती देखने लायक थी। ना सिर्फ आउटफिट बल्कि उनका अंदाज भी काबिले तारीफ था। एक्ट्रेस हमेशा अपने स्टाइल से कई लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं।


ब्लू लहंगे के साथ  मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज और केप दुपट्टा उनके लुक को और गॉर्जियस बना रहा था। अपने लुक को  एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल के साथ कम्पलीट किया है। 

वैसे तो अदाकारा को पहले भी रैंप पर वॉक करते देखा गया है लेकिन इस बार उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। इस दौरान उन्होंने रैंप पर एक से बढ़कर एक पोज दिए।


एक्ट्रेस की तस्वीरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, उन्होंने अपने लुक से  फैंस को दीवाना बना दिया है।  इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।  

Content Writer

vasudha