''हर रोज आपकी याद आती है'' मां श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुई जाह्नवी-खुशी

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 02:24 PM (IST)

बाॅलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 58वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर बी-टाउन सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं इस बीच श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां को उनके जन्मदिन पर याद कर इमोशनल हो गई। जाह्नवी ने अपने मां के नाम एक पोस्ट शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

एक्ट्रेस ने श्रीदेवी संग अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा। मुझे आपकी याद आती है। सब कुछ तुम्हारे लिए है। हमेशा, हर दिन। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी मां के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। खुशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ लिखा, 'हर रोज आपकी याद आती है।' 

बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी। वहीं 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह गई। उनका निधन दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 

Content Writer

Bhawna sharma