जान्हवी कपूर जैसी फिगर पाना चाहती हैं तो फाॅलो करे उनका ये डाइट प्लान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 04:08 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अकसर सोशल मीडिया पर अपनी चुलबुली हरकतों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। बतां दें कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  फैंस जान्हवी की एक्टिंग, डांसिंग को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा जान्हवी  अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं, वह अपनी स्लिम फिगर के लिए जान्हवी  काफी मेहनत करती है। आए दिन जान्हवी  का जिम लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। बतां दें कि बाकी एक्ट्रेस की तरह जान्हवी कपूर भी  फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं और इसके लिए काफी वर्कआउट करती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी रोजाना वर्कआउट करती है वह किसी भी दिन बहाना नहीं बनाती। जान्हवी कितनी भी बिजी क्यों न हों वो वर्कआउट अपना मिस नहीं करती।  जान्हवी के लिए फिटनेस का मतलब है तन और मन दोनों को फिट रखना। 

हैल्दी लाइफस्टाइल के लिए जान्हवी का ये है गुरूमंत्र
फिटनेस पर जान्हवी कपूर का मानना है कि, परफेक्ट बॉडी पाने के लिए आपके तन और मन दोनों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है क्योंकि हमारी बॉडी और मन एक दूसरे से जुडे़ होते हैं।  परफेक्ट फिगर और हैल्दी लाइफस्टाइल के लिए जान्हवी रोजाना जिम में पसीना तो बहाती है इसके अलावा वह योगा भी करती हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए जान्हवी कपूर करती है ये काम
जान्हवी कपूर खुद को हाइड्रेट रखने के लिए और ग्लोइंग स्किन के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर हर दिन लगभग एक घंटा वॉक करती हैं और जंक फूड, शुगर जैसी चीजों से परहेज करती है।

जान्हवी कपूर का डाइट प्लान
ब्रेकफास्ट में जान्हवी अंडे, ब्राउन ब्रेड और डबल टोंड मिल्क लेती है जो बेहद हैवी होता है। इसके बाद वह लंच में एक्ट्रेस ब्राउन राइस, चिकन सेंडविच, सब्जियां और सलाद खाना पसंद करती हैं। वहीं  रात के डिनर में हल्का खाना पसंद करती है। इशके लिए वह सूप, ग्रिल्ड फिश या दाल खाना पसंद करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Content Writer

Anu Malhotra