जन्माष्टमी के दिन करें इनमें से 1 उपाय, चमक जाएगी किस्मत

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 06:28 PM (IST)

भगवान श्रीकृष्ण का पावन त्योहार जन्माष्टमी 12 तारीख दिन बुधवार को मनाई जाएंगी। इस दिन को सभी बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस त्योहार में भक्तजन रात भर जागते हैं और रात के ठीक 12 बजे भगवनान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। पूरे संसार को अपनी लीला और मनमोहक छवि से मोहित श्रीकृष्ण करने वाले माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन को मोहरात्रि के नाम भी जाना जाता है। इस शुभ दिन पर भक्तों द्वारा भगवान जी की पूजा की जाती है। सभी लोग उनसे सुख-समृद्धि पाने की मनोकामना करते हैं। ऐसे में आज हम आको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिनमें से किसी एक 1 को करने से ही आपका जीवन खुशियों से भर जाएंगा। साथ ही बंद किस्तम के ताले खुल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

पान का पत्ता

जन्माष्टमी के शुभ दिन पर एक साबूत पना का पत्ता श्रीकृष्ण जी को अर्पित करे। उनकी पूजा- अर्चना करने के बाद उस पान के पत्ते पर सिंदूर से श्रीं लिखकर अपने घर, दुकान या ऑफिस की तिजोरी में रखें। इससे आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ धन प्राप्ति के प्रबल संयोग बनते हैं। 

अनाज

घर की सुख- शांति बनाएं रखने के लिए गंहू, चावल आदि किसी भी चीज को अपनी श्रद्धानुसार लेकर भगवान कृष्ण के मंदिर में चढ़ाएं। बाद में इसे गरीबों में बांट दें।

कन्या पूजन

जन्माष्टमी के दिन घर पर 7 कन्याओं को बुलाकर उन्हें आदर सहित खीर  खिलाएं। इसके साथ ही इस उपाय को करीब 5 एकादशी तक लगातार करें। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की आप पर कृपा होगी। साथ ही नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने के रास्ते खुलेंगे। 

पीले फूलों की माला

भगवान श्रीकृष्ण को पीला रंग अतिप्रिय होने से इस शुभ दिन पर किसी कृष्ण मंदिर में पीले फूलों की माला चढ़ाने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

बादाम औऱ नारियल

अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए किसी भी कृष्ण मंदिर में बादाम और नारियल चढ़ाने चाहिए। इन्हें जन्माष्टमी के दिन से शुरू कर लगातार 27 दिनों तक करने से भगवानक की जल्दी की कृपा होती है। 

पीला चंदन और गुलाब जल

जन्माष्टमी  के दिन पीलीा चंदन, गुलाब जल और केसर को मिक्स कर माथे पर लगाएं। इसे आप जन्माष्टमी के दिन शुरू कर रोजाना लगाएं। इससे जीवन में सुख- समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है। 


 
शंख और कच्चा दूध

दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध और केसर के कुछ रेशे डालकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करने से धन लाभ होने के योग बनते हैं। 

पीपल पर जल औऱ दीपक 

जन्माष्टमी की शाम को किसी मंदिर में जाकर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। उसके बाद वहां शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर भगवान की पूजा कर अपनी मनोकामना कहें। इससे अपनी इच्छाएं पूरी होने के साथ जिंदगी में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

 

Content Writer

neetu