जमैका की टोनी सिंह बनी मिस वर्ल्ड 2019, राजस्थान की 'सुमन राव' रही सेकेंड रनरअप

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 11:27 AM (IST)

मिस यूनिवर्स के बाद शनिवार को लंदन में मिस वर्ल्ड 2019 की प्रतियोगिता हुई। जिसमें जमैका की टोनी एन सिंह ने दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़कर 'मिस वर्ल्ड 2019'  का टाइटल जीता। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की सुमन रतन राव ने भाग लेकर सेकेंडर रनर अप का स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में सुमन ने 117 देशों की सुंदरियों को हराया है। वहीं फ्रांस ओफेली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं।

 

चलिए बताते है आपको सुमन राव के बारे में 

राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया के लिए उदयपुर से ऑडिशन दिया था। जिसके बाद वह मिस इंडिया बनीं और मिस वर्ल्ड में भाग लिया। सुमन उदयपुर के पास आईडाणा गांव की रहने वाली है। सुमन के पिता रतन सिंह राव और माता सुशील कुंवर है लेकिन फिलहाल सुमन का परिवार मुंबई में रहता है। इस समय सुमन सीए की पढ़ाई कर रही है और भविष्य में बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती है।

कथक में है रुचि 

सुमन की केवल ब्यूटी और मॉडलिंग में ही रुचि नहीं है बल्कि उसे कथक डांस और स्पोर्ट्स भी काफी पसंद है। सुमन बॉस्केट बाल की काफी अच्छी प्लेयर भी है। 

टोनी एन सिंह 

 

23 साल की जमैका की टोनी एन सिंह का जन्म मोरेट में हुआ था लेकिन 9 साल की उम्र में वह अमेरिका आकर रहने लग गई थी। सिंगिंग, ब्लॉगिंग पसंद टोनी भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। टोनी ने फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की है। टोनी की मां जहरीन बेली सिंह अफ्रीकी कैरिबियन मूल और पिता ब्रैडशॉ सिंह जमैका के इंडो- कैरिबियन है। वह कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुकी है। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal