जान्हवी पर छाया साड़ी का क्रेज, स्टाइलिश लुक में आई नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 11:42 AM (IST)

अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ अपने स्टाइल के लिए हमेशा ही अपने फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है। फैंस और मीडिया के सामने जान्हवी अधिकतर जिम लुक या शॉर्ट्स में ही नजर आती है। वहीं आज कल जान्हवी का साड़ी पर दिल आया हुआ है। उनकी सभी फोटोज साड़ी लुक में ही नजर आती है। जिसमें वह काफी सुंदर लग रही है। हाल ही में  लाल रंग की साड़ी पहने अपनी एक फोटो शेयर की है। जान्हवी का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह उनकी काफी तारीफ भी कर रहे है। 

 

बता दें जान्हवी ने रैड साड़ी के साथ बेकलेस डीप नेक ब्लाउज कैरी किया। उमंग इवेंट के लिए पहनी थी। इस फोटो को देख कर यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि वह श्री देवी की कॉपी लग रही है। जान्हवी की इस फोटो ने उन्हें श्रीदेवी की याद दिलवा दी। इस रेड कलर की साड़ी के साथ जान्हवी ने कोई ज्यूलरी कैरी नहीं की है। लाइट मेकअप करके जान्हवी ने खुले हेयर रखे। जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही है। बता दें इससे पहले भी अभिनेत्री ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थी। 

इससे पहले भी जान्हवी ने पिंक साड़ी पहनी अपनी फोटो शेयर की थी। जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही थी। तब जान्हवी ने साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज कैरी किया था। वहीं सटबल मेकअप, ओपन हेयर्स, ज्यूलरी में मांग टीका लगा कर अपने लुक को पूरा किया था। 

जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तख्त फिल्म में नजर आने वाली है। 

Content Writer

khushboo aggarwal