समुद्र के किनारे खरीदा है जैकलीन ने अपने सपनों का महल, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, May 02, 2018 - 11:36 AM (IST)

घर हर किसी की जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अपने सपनों के घर को बनाने के लिए आम इंसान हो या खास हर कोई कड़ी मेहनत करता है। बॉलीवुड स्टार की बात करें तो उनके घर में हर तरह की सुख-सुविधा होती है। उनके घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होते। 

 

 

आज हम आपको बॉलीवुड की क्यूट और स्टाइलिश हीरोइन यानि जैकलीन फर्नांडीज का घर दिखाएंगे। जितनी सुंदर वह खुद है उतना ही खूबसूरत उनका घर है। 

 

 

 

जैकलीन ने मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे एक खूबसूरत घर खरीदा है। उनकी बालकनी से समुद्र का नजारा देखने को मिलता है। 

 

 

उनके घर का इंटीरियर डिजाइनर आशीष शाह ने किया है। उन्होंने बहुत ही बेहतरीन ढंग से घर को सजाया है। इस घर को जैकलीन की सुविधा के अनुसार डैकोरेट किया गया है। 

 


जैकलीन को पोल डांस करना बहुत पसंद है। यही कारण है कि घर के एक कोने में पोल लगाया है। जहां पर वह डांस करती है। 

 

जैकलीन के इस घर मे ड्राइंग रूम, किचन, लिविंग एरिया और बेडरूम को उन्होंने काफी अच्छी तरह से सजाया है।

 

 

 

 


 

Punjab Kesari