जैकलीन पर टूटा दुखों का पहाड़, मां को पड़ा दिल का दौरा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 04:36 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां बीते साल ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक्ट्रेस का नाम सामने आया तो वहीं अब साल 2022 की शुरुआत भी एक्ट्रेस की दुखों के साथ हुई है। जैकलीन की मां किम फर्नांडीज को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के पैरेंट्स बहरीन में रहते हैं। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जबकि खुद जैकलीन मुंबई में रहती हैं। एक्ट्रेस की मां इस समय अस्पताल में भर्ती है और उनके परिवार वाले उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। जैकलीन अपनी मां के बेहद करीब है और दुख की बात तो यह है कि वह उनसे मिलने भी नहीं जा सकती। इसके पीछे का कारण एक्ट्रेस का सुकेश चंद्रशेखर मामले में फंसे होना है। 

बता दें बीते साल क्रिमसस सेलिब्रेट करने के लिए जब जैकलीन अपने पैरेंट्स के पास जा रही थीं तभी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया और हिरासत में ले लिया गया था। इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर से 200 करोड़ की वसूली को लेकर भी जैकलीन ईडी के निशाने पर है। 

जहां पूरा बी-टाउन क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए देश से बाहर गया था। वहीं अपने पेरेंटस से दूर रहकर जैकलीन ने मुंबई में ही क्रिसमस और नया साल मनाया। खैर, अब देखना यह है कि ईडी जैकलीन को उनकी मां से मिलने के लिए बहरीन जाने देगी या नहीं। 

Content Writer

Bhawna sharma