नाज-नखरे वाले होते है J अक्षर के लोग, जानिए इनकी लाइफ के कुछ Secrets

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 06:14 PM (IST)

हर व्यक्ति के लिए उसका नाम बहुत मायने रखता है। किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। दरअसल नाम के पहले अक्षर में एक अलग ऊर्जा होती है जिससे उसके गुण जुड़े होते हैं। तो चलिए जानते है आज J अक्षर वाले जातक के बारे में।

स्वभाव

 

यह चंचल स्भाव के होने के कारण कम ही गुस्सा करते है। अपने मित्रों का साथ निभाने में हमेशा आगे रहते हैं हर परिस्थिति में साथ देते हैं। वही अगर जिम्मेदारी की बात करें तो सबसे आगे खड़े रहते हैं। यह लोग चेहरे से ही नहीं बल्कि मन से भी बहुत सुन्दर होते है। इनके इसी गुण के कारण लोग इनसे ईष्या भाव भी रखते हैं। यह जातक काफी नाज-नखड़े वाले होते हैं। वहीं थोड़ा जिद्दी स्वाभाव होने के कारण जिस काम को भी शुरू करते है उसे पूरा करके ही शांत बैठते है।

वैवाहिक जीवन

इन लोगों को जीवन में मान- सम्मान, जायदाद के साथ- साथ भरपूर प्यार मिलता है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है धनवान होने की वजह से अपने दांप्तय जीवन में सुख की प्राप्ति करते हैं। इनके पास धन, वैभव, मान-सम्मान सभी कुछ होता है। इन्हें एक बार कोई चीज पसंद आ जाए तो उसे हासिल करने के लिए अपनी जान लगा देते हैं।

करियर

यह लोग पढ़ाई-लिखाई में औसत छात्र होते हैं। इन्हें एक सामान्य नौकरी मिलती है लेकिन मन लगाकर मेहनत करने पर उच्च पदों की प्राप्ति कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग छोटे स्तर का व्यापार भी कर सकते हैं। इन्हें सरकारी से ज्यादा प्राइवेट नौकरी के ऑफर्स मिलते हैं।

 

 

Content Writer

Kirti