Weekend Special: इटालियन सूजी ब्रेड

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 09:58 AM (IST)

बच्चे खाने को लेकर मूडी होते हैं। ऐसे में उन्हें हर बार कुछ अलग डिश खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी ऐसा है तो आप उनके लिए नाश्ते में इटालियन सूजी ब्रेड बनाकर खिला सकती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बच्चे की सेहत का भी बखूबी ध्यान रखेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

ब्रेड स्लाइस- 6
दही- 1/2 कप
सूजी- 1/2 कप
ब्रोकली, लाल व हरी शिमला मिर्च- 1/2 कप (बारीक कटी)
चीज- 2 क्यूब्स
मिक्स हर्ब्स- 2 छोटे चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मक्खन- आवश्यकतानुसार

विधि:

1. सबसे पहले एक बाउल में सूजी व दही डालकर मिलाएं।
2. तैयार मिश्रण को ढककर 15 मिनट तक अलग रखें।
3. इसमें मिक्स वेजीटेबल्स, नमक व मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. ब्रेड पर सूजी का घोल लगाकर फैलाएं।
5. अब नॉनस्टिक पैन में मक्खन पिघलाकर ब्रेड स्लाइस रखें।
6. इसे दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेंक लें।
7. अब ब्रेड को सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
8. लीजिए आपकी इटालियन सूजी ब्रेड बनकर तैयार है।

Content Writer

neetu