फोटोग्राफर के लिए बैस्ट हैं ये भारत की 5 खूबसूरत जगह

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 03:54 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): भारत में बहुत-से लोग ऐसे हैं जो फोटो खींचने के काफी शौकिन होते हैं। फोटो खींचने के लिए वे हमेशा नई-नई जगहों की खोज में लगे रहते हैं। वे ऐसी जगहों की तरफ ज्यादा आर्कषित होते हैं जो दिखने में काफी खूबसूरत और अद्धभूत लगती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको भारत की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप फोटो खींच कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। 

 

1. खुजराहो

खुजराहो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। इसका इतिहास कम से कम एक हजार साल पुराना हैं। इसके अलावा यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर भी स्थित हैं। 

2. गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक भारत में पूर्व के प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थलों में एक है। यहां की साफ और सुंदर झीलें सबको अपनी ओर आर्कषित करती हैं। इसके अलावा यहां से कंचनजंगा और सिनोलबू पर्वत शिखरों का बेहद खूबसूरत रूप दिखाई देता है।

3. अलापुझा

अलापुझा, यह एक केरल राज्य का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां के खूबसूरत नहर, समुद्री किनारें और समुद्रतल इस शहर को और भी खूबसूरत बना देते हैं। 

4. गुलमर्ग

यहां की खूबसूरत वादियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड़, खूबसूरत झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

5. उदयपुर

राजस्थान की यह नगरी झीलों के शहर के नाम से भी जानी जाती हैं। यह जगह दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। 

Punjab Kesari