सपने में दिख जाएं ये सफेद जीव तो बेहद भाग्यशाली है आप

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 05:31 PM (IST)

रात को सोते दौरान अक्सर हमें कई तरह के सपने आते हैं। इसमें हमें अलग-अलग चीजें दिखाई देती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने हमें भविष्य को लेकर कई तरह के इशारे देते हैं। इससे आपने वाले जीवन में शुभ व अशुभ होने का संकेत मिलता है। मगर सपने में सफेद जीवों को देखना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि व सौभाग्य प्राप्ति का संकेत मिलता है। चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सफेद जीवों के बारे में बताते हैं...

सफेद हाथी देखना

सपने में सफेद हाथी देखना शुभता का संकेत माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सफेद रंग हाथी देवराज इंद्र का वाहन ऐरावत है। ऐसे में सफेद हाथी सपने में दिखना व्यक्ति के जीवन में राजयोग शुरू होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में इन लोगों के जीवन में अन्न व धन की कभी नहीं रहती है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का संचार होता है।

सफेद मोर देखना

भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोर खुशी व संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। वहीं सपने में मोर पर बैठे शनिदेव का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा केवल सफेद मोर सपने में दिखना जीवन में कोई बड़ी कामयाबी हासिल करने की ओर इशारा करता है। ऐसे में समझ जाए कि आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है।


सफेद शेर देखना

मोर की तरह सफेद शेर भी सपने में दिखना शुभ कहलाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति को सफेद शेर दिखाई दे तोउसके करियर में तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं। ऐसे में व्यक्ति को पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी सफलता मिलती है। इसके साथ ये लोग जीवन में आने वाली मुश्किलों का आसानी व आत्मविश्वास से हल हल निकाल लेते हैं।

सफेद नाग

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद नाग दिखना किस्मत खुलने की ओर इशारा करता है। यह व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद भी मिलने का भी संकेत मिलता है। नाग भगवान शिव द्वारा धारण किया गया है। ऐसे में सपने में इसे देखने से व्यक्ति पर भगवान शिव की असीम कृपा रहती है।

Content Writer

neetu