टोक्यो ओलंपिक में गुंजा माधुरी दीक्षित का गाना, इजराइल के तैराकों ने ‘आजा नचले’ पर किया परफॉर्म

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 09:46 AM (IST)

बॉलीवुड गानें वैसे तो पूरी दुनिया में प्रचलित है लेकिन इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी बॉलीवुड का एक गाना धूम मचाता हुआ दिखाई दिया।  दरअसल, टोक्यो ओलंपिक 2020 के बीच इजराइल के तैराकों की एक टीम ने बॉलीवुड ट्रैक पर परफॉर्म करते हुए अपना प्रैक्टिस पूरा किया,  जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्षित के ‘आजा नचले’  गाने पर इजराइल के तैराकों ने किया परफॉर्म
ट्विटर पर टोक्यो ओलंपिक 2020 का वायरल हुए इस वीडियो में इजराइली स्विमर्स माधुरी दीक्षित  के गाने ‘आजा नचले’  पर ग्रेसफुल परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड के हिट गाने पर ये परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की हैं। 

एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि इसके लिए टीम इजराइल को बहुत-बहुत धन्यवाद!!! 

भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अब तक कुल तीन मेडल जीते
वहीं जानकारी के लिए बात दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अब तक कुल तीन मेडल जीते हैं। हाल ही में बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता और मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता इसके अलावा बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भी ब्राॅन्ज मेडल अपमे नाम किया। वहीं जूसरी तरफ पुरूषों में रवि कुमार दहिया भी कुश्ती में पदक जीतने की राह पर हैं, वह पुरुषों के फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा के फ़ाइनल में पहुंच गए हैं और उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए अपना पहला कुश्ती पदक पक्का कर लिया है।
 

Content Writer

Anu Malhotra