गजरा, रैड बिंदी और सिंदूर लगा बंगाली स्टाइल में खूब जंची इश्तिा दत्ता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 05:20 PM (IST)

इस समय दुर्गा पूजा पर बहुत सी एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। बिपाशा, रानी, काजोल ये सब बंगाली परिवार से हैं इसलिए इनके लिए तो ये त्योहार उनके लिए सबसे खास है। इश्तिा दत्ता सेठ भी बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में वह भी अपने पति वत्सल सेठ के साथ नजर आ रही हैं। इश्तिा का ट्रडीशनल लुक भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। पहले दो दिन तो वह पति के साथ नजर आई और तीसरे दिन उनके साथ उनका बेटा वायु भी दुर्गा पूजा में शामिल रहा।



इश्तिा और वत्सल, दोनों की तीनों ही लुक को फैंस का प्यार मिला। पहले दिन इश्तिा ने ग्रे-गोल्डन बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी और उन्होंने गजरा झुमका पहन कर अपनी देसी लुक को पूरा किया था। वहीं वत्सल भी ग्रे-ग्रीन शेड कुर्ता पायजामा में नजर आए थे।



दूसरी लुक में इश्तिा ने बंगाली सिग्नेचर स्टाइल लुक कैरी किया। इश्तिा ने रैड गोल्डन बॉर्डर वाली खूबसूरत व्हाइट सिल्क कांजीवरम साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज बहुत ही डिसेंट था साड़ी पर हल्की हल्की गोल्डन वर्क बूटी थी। इसके साथ इश्तिा ने हैवी ट्रडीशनल ज्वैलरी और रैंड बिंदी सिंदूर लगाया था जो बहुत ही ग्रेसफुल लग रही थी। वत्सल ने बेबी पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था।

तीसरी लुक में इश्तिा का सिंपल लुक ही सामने आया। इश्तिा ने रैड कलर की सिंपल सी साड़ी पहनी थी जिसका पल्लू उन्होंने एक गृहिणी की तरह कमर पर टक किया हुआ था। खुले बाल और रैड कलर की बिंदी लगाए इश्तिा सिंपल में भी सुंदर लग रही थी। बेबी वायु भी मम्मी की गोद में नजर आए हालांकि उन्होंने बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया।



इश्तिा फेस्टिव सीजन के मौके पर ज्यादातर ट्रडीशनल लुक में ही नजर आती हैं। गणपति उत्सव के दौरान वह डार्क ग्रीन कलर का अनारकली सिल्क सूट पहने लालबागचा राजा के दर्शन करने गई थी। तब भी इश्तिा की लुक बहुत पसंद किया गया थ। इश्तिा ने सिंपल जूड़ा कर बालों में गजरा लगाया, लाल बिंदी-सिंदूर और कानों में मैचिंग झुमका ईयररिंग्स पहने थे।



गणपति दर्शन करने पहुंची इश्तिा ने एक लेवेंडर कलर का शरारा-गरारा सूट पहना था सूट पर मोतियों का वर्क था। इसके साथ इश्तिा ने हैवी ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स पहने थे।

Content Writer

Vandana