इस हसीना से इश्क लड़ा रहे हैं Ishaan Khattar! हाथों में हाथ डाले दिखाई दिया कपल

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:42 PM (IST)

शाहिद कपूर के भाई और बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ पहली बार पर हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल हो रही ये वीडियो किसी इवेंट का है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

चांदनी के साथ दिखे ईशान

दरअसल ईशान अपने किसी दोस्त की सगाई फंक्शन से आ रहे थे। फंक्शन खत्म होने के बाद वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ वहां से बाहर आते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ईशान चांदनी का हाथ पकड़ते हुए बाहर आए।  इसके बाद एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी में बैठाया और फिर पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। वीडियो मं ईशान की गर्लफ्रेंड चांदनी लॉन्ग प्रिंटेड ड्रेस और हील्स पहने दिखाई दीं। वहीं, दूसरी तरफ ईशान आसमानी रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिखाई दिए। पैपराजी को पोज देने के बाद ईशान चांदनी के कार में बैठकर रवाना हो गए।

फैंस ने दी वीडियो पर प्रतिक्रिया
जैसे ही ईशान और चांदनी का साथ में यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'वह बहुत सुंदर है। दोनों एक अच्छी जोड़ी बनाते हैं'।

दूसरे ने लिखा 'ईशान भी अपने भाई की तरफ हैंडसम है'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं'।

 

ऐसा पहली बार नहीं है, जब ईशान का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रही है। सबसे पहले दोनों तब सुर्खियों में आए, जब दोनों को एक साथ राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में नए साल का जश्न मनाते हुए देखा गया था। दोनों ने फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ काम किया है। अब ईशान जल्द ही हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में दिखाई देने वाले हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur